Showing posts with label Upcoming Lock down bhopal. Show all posts
Showing posts with label Upcoming Lock down bhopal. Show all posts

Saturday, 11 July 2020

7day Lockdown अफवाह फेलने के चलते भोपाल कलेक्टर ने जारी किया वीडियो संदेश share करें अफवाह रोकें

भोपाल लॉक डाउन upcoming Lock down

🔷इब्रहिम गंज क्षेत्र में रविवार से लॉक डाउन

🔶 जिला मजिस्ट्रेट श्री लवानिया ने धारा 144 में  आदेश जारी किए

भोपाल कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी श्री  अविनाश लावनिया ने क्षेत्र की जनता की सुरक्षा  और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हनुमान गंज क्षेत्र के इब्राहिम गंज क्षेत्र में रविवार 12 जुलाई से 19 जुलाई तक लॉक डाउन करने के आदेश जारी कर दिए है।

इब्रहिम गंज क्षेत्र में 12 जुलाई सुबह 5 बजे से 19 जुलाई रविवार रात्रि 10 बजे तक क्षेत्र की सीमाएं सील रहेंगी, किसी भी व्यक्ति को घर से निकलने की अनुमति नहीं होगी, मेडिकल आपातकाल को छोड़कर दुकानें और संस्थान बन्द रहेंगे। बेरिकेटिंग कर क्षेत्र की सीमाओं को बन्द रखा जाएगा।


इस सम्बन्ध में कलेक्टर ने निर्देश जारी कर इब्रहिम गंज क्षेत्र की सीमाएं सम्बन्धित एस डी एम और नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्धारित की जाएंगी, मेडिकल आपात काल और शव यात्रा को छोड़कर अन्य किसी भी कारण से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।  आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई नगर निगम के द्वारा की जाएगी।     

कलेक्टर श्री लवानिया ने बताया कि इस क्षेत्र में लागातर बढ़ते कोविड संक्रमण और मास्क नहीं लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने, बिना काम के सार्वजनिक जगहों पर घूमने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे क्षेत्र की जनता को संक्रमण से बचाने के लिए सम्पूर्ण लॉक डाउन का निर्णय लिया गया है।